लवकुशनगर: लवकुशनगर पुलिस ने संजयनगर तिगैला के पास ट्रैक्टर से हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Sep 30, 2026
लवकुशनगर थाना क्षेत्र के संजयनगर तिगैला के पास चंद्रशेखर पटेल पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गोलू उर्फ गोवर्धन पटेल को बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त करीब 6 लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, वारदात जमीनी विवाद के चलते हुई थी।