शाहपुरा: केचमेंट एरिया में कम बारिश के बाद बरगी बांध के गेट हुए बंद, नर्मदा के जलस्तर में आएगी कमी
बरगी बांध के 13 गेट कैचमेंट एरिया में हो रही कम बारिश के बाद अब बंद करने का निर्णय लिया गया है। कुछ दिन पहले कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश हो रही थी जिसके चलते बरगी बांध का जलस्तर बढ़ रहा था बरगी बांध प्रबंधन के अधिकारियों ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि कैचमेंट एरिया में कम बारिश हो रही है जिसके बाद अब बरगी बांध के जलस्तर कोनियंत्रित रखने निर्णय किया है।