बिंदकी: बिंदकी पुलिस और सर्विलेंस सेल फतेहपुर ने राशन कोटा व कॉलोनी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले ₹50,000 के इनामिया को गिरफ्तार किया
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली तथा सर्विलांस फतेहपुर की संयुक्त टीम द्वारा सरकारी राशन कोटा तथा सरकारी कॉलोनी आवंटित करने का प्रलोभन देकर ठगी करने वाले ₹50000 के इनामियां वांछित अभियुक्त निखिल विश्वकर्मा उर्फ गोलू उम्र 29 वर्ष निवासी हनुमंत बिहार कानपुर नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर सोमवार को दिन में 2:00 बजे न्यायालय भेज दिया।