डुमरा: मनियारी में JDU सांसद ने मुख्यमंत्री के आगमन की व्यवस्था का लिया जायजा
डुमरा प्रखंड के मनियारी में मुख्यमंत्री गुरुवार को आ रहे हैं इसको लेकर बुधवार को 1:00 बजे सीतामढ़ी के JDU सांसद देवेश चंद्र ठाकुर मनियारी पहुंचे इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चल रही तैयारी तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सांसद ने सीएम के आगमन को लेकर चल रही तैयारी को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।