डुमरा: भासर पकड़ी में आम के पेड़ से लटका मिला अज्ञात शख्स का शव, मौके पर पहुंचे डीएसपी
सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के भासर पकड़ी में आम के पेड़ से अज्ञात शख्स का लटका हुआ शव बरामद हुआ है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सदर डीएसपी रामकृष्ण ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।