मेजा: औद्योगिक थाना में अधिवक्ता के साथ मारपीट करने वाले दरोगा को डीसीपी यमुनापार ने किया सस्पेंड
Meja, Allahabad | Apr 18, 2025 यमुनापार क्षेत्र के औद्योगिक थाना पर तैनात दरोगा संजीव कुमार द्वारा बृहस्पतिवार को एक अधिवक्ता के साथ मारपीट किया गया था। जानकारी होने पर अन्य अधिवक्ताओं ने आरोपी दरोगा पर कार्यवाही करने की मांगको लेकर थाना पर जमकर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को मामले को संज्ञान में लेते हुए डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव ने आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया।