आजमगढ़ जनपद के फूलपुर ब्लॉक सभागार में आज शुक्रवार के दिन सुबह 11 बजे राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों के लिए दो दिवसीय डिजिटल वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ एफएससी इंडिया लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने डिजिटल भुगतान, डीबीटी, यूपीआई, ऑनलाइन बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी ।