जतारा: जतारा से अपहृत किशोरी को थाना प्रभारी ने हरियाणा से किया दस्तयाब, साइबर सेल की रही अहम भूमिका
पुलिस टीम द्वारा नाबालिग को हरियाणा से साइबर सेल की सहायता से किया दस्तयाब जतारा थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने आज दिन शुक्रवार को दोपहर दो बजे खुलासा कर बताया कि मनोहर सिंह मंडलोई के कुशल निर्देशन में, थाना जतारा के अपराध क्रमांक 134/2025 में दर्ज एक अपहृत नाबालिग बालिका की तलाश शुरू की गई। इस कार्यवाही में साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।