उचकागांव: मीरगंज के तरउचक में पुलिस ने बाइक से 108 लीटर देशी शराब बरामद की
मीरगंज थाना क्षेत्र के तरउचक के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मंगलवार की शाम करीब 4:13 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक मोटरसाइकिल से 108 लीटर बंटी-बबली देशी शराब बरामद की। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से बरामद शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।