फुलवरिया: जताहा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग घायल; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
फुलवरिया थाना क्षेत्र के जटहा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में कराया गया। मामले में विश्वनाथ सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अपने पड़ोसियों पर मारपीट करने और सोने का चेन छिनने का आरोप लगाया है।