गुन्नौर: गांव कहरौला गर्वी निवासी महिला ने जमीनी विवाद के चलते गांव के युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव कहरौला गर्वी निवासी राजेश्वरी ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जमीनी विवाद के चलते गांव के ही महेंद्र ने मारपीट की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।