गोबिंदपुर राजनगर: राजनगर पुलिस ने हनुमतबेड़ा से दो साल से फरार वारंटी को दबोचा, भेजा जेल
राजनगर थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के हनुमतबेड़ा गांव से करीब दो वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी राशि चंपिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहा