गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया
गया के नूतन नगर में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के द्वारा सोमवार की दोपहर 1 बजे अंतराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया।इस मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मनीष पंकज मिश्रा ने बताया कि लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं बल्कि यह जनमानस की आकांक्षाओं, अधिकारों और कर्तव्यों का प्रतीक है।