गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में पितृपक्ष मेल में यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की सूचना पर डीटीओ ने चलाया अभियान
गया में चल रहे पितृपक्ष मेला के दौरान ऑटो चालकों द्वारा तीर्थयात्रियों से निर्धारित किराया से ज्यादा वसूलने की सूचना पर डीटीओ के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया।सोमवार की सुबह 10 बजे डीटीओ राजेश कुमार के द्वारा वाहनों की जांच की गई।निर्धारित किराया से ज्यादा किराया वसूलने वाले वाहन चालकों से फाइन वसूलने और वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।