पडरौना: बरवा महदेवा खेत में काम करने जा रही किशोरी का अपहरण, बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम, गांव में मचा हड़कंप
कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा महदेवा गांव में खेत में काम करने जा रही एक किशोरी का अपहरण हो गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम पीड़िता अपनी मां के साथ खेत में निराई-गुड़ाई के लिए जा रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने अचानक हमला कर युवती को जबरन उठा लिया। अपहरण के समय किशोरी ने माँ कहकर चीख लगाई