पडरौना: जड़हा गांव में सरकारी कर्मचारियों ने जिंदा दिव्यांग को मृत घोषित किया, दिव्यांग ने मंत्री से न्याय की गुहार लगाई
कुशीनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जड़हा गांव के 90% दिव्यांग नवनीत मिश्र को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया, जिससे उनकी पेंशन दो साल से बंद है। जीवित होने के सबूत देने के बावजूद अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। पीड़ित DM,BDO कार्यालय का चक्कर काटने के बाद थक-हारकर दिव्यांग ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रभारी मंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई है