पडरौना: पड़रौना नगर के जटहाँ रोड पर नागपंचमी डोल पर हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत, पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कुशीनगर के पड़रौना नगर के जटहां रोड़ बीती रात्रि नागपंचमी के डोल निकालने को लेकर हुए खूनी विवाद में एक युवक की मौत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पूरा मामला जटहां रोड का है, जहां बीती रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और चाकूबाजी में बदल गई। इस झगड़े में सागर रावत की मौत हो गई।