इटखोरी में चल रहे राजकीय इटखोरी महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई। बॉलीवुड के मशहूर सूफी एवं भक्ति गायक कैलाश खेर ने अपनी दमदार आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर आते ही कैलाश खेर ने सूफी और भक्ति गीतों की ऐसी शृंखला पेश की कि पूरा पंडाल झूम उठा। तेरी दीवानी और सैंया जैसे चर्चित गीतों पर दर्शक तालियों और न