हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने सराय गांव में दबिश देकर दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, अलग-अलग मुकदमों में थे वांछित
ज्वालापुर पुलिस ने आज सराय गांव में दबिश देकर दो वारंटी गिरफ्तार किए। दोनों आरोपी अलग अलग मुकदमों में वांछित चल रहे थे। न्यायालय में पेश न होने के कारण दोनों के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किए गए और न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आज ज्वालापुर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अश्वनी और जुबेर नाम के आरोपियों को पुलिस ने फिर से न्यायालय में पेश किया।