हरिद्वार: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सराय गांव के पास डेयरी पर की छापेमारी, घी के सैंपल भरे और गंदगी मिलने पर लगाई फटकार
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज सराय गांव के पास एक दूध की डेयरी पर छापेमारी की। इस दौरान डेयरी में बनाए जा रहे देसी घी के सैंपल लिए और गंदगी पाए जाने पर डेयरी मालिक को फटकार भी लगाई। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एम.एन जोशी ने बताया कि लिए गए घी के सैंपल को लैब भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करने तक की सख्त कार्रवाई की जाएगी।