हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, पथरी रोह पुल से 2 शातिर चोर किए गिरफ्तार
हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया। पथरी रोह पुलिस से पुलिस ने गिरोह में शामिल दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशानदेही पर चोरी की 8 बाइक और एक बैटरी बरामद हुई है। आरोपियों के नाम अमन और अंकित हैं जो यूपी के सहारनपुर जिले के निवासी है। नशे की लत और महंगे शौक पूरा करने के लिए दोनों वाहन चोर गिरोह में शामिल हुए थे।