प्रतापगढ़: नगर कोतवाली के खजूरनी में शादी में आतिशबाजी को लेकर हुआ बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो हुआ वायरल
नगर कोतवाली के खजूरनी में शादी के दौरान आतिशबाजी को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष भिड़ गए। दो घंटों के भीतर दो बार हुई हिंसक मारपीट में लाठी-डंडे चले, जिससे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हंगामे के कारण खुशियों के माहौल में अफरा-तफरी मच गई। इस मारपीट का वीडियो रविवार शाम 5 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।