अररिया: शराब बरामदगी मामले में चार शराब तस्कर को ताराबाड़ी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Mar 16, 2024 ताराबाड़ी थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह से शराब बरामदगी मामले में चार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसे ताराबाड़ी थाना पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां गिरफ्तार चारों शराब तस्कर का मेडिकल जांच के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा. वहीं गिरफ्तार शराब तस्करों में लाखन पासवान, इफ्तखार, मो मुन्ना व कमरूजमा शामिल है.