अररिया: इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन स्मॉल सेंटर में चयनित खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट का किया गया वितरण
Araria, Araria | Mar 16, 2024 इंडोर स्टेडियम में खेलो इंडिया अन्तर्गत बैडमिंटन स्मॉल सेंटर विगत तीन महीने से संचालित है। जिसमें बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा खेलों इण्डिया बैडमिंटन स्मॉल सेंटर, अररिया द्वारा खिलाड़ियों के अभ्यास हेतु एक प्रशिक्षक की सुविधा भी उपलब्ध कराई गयी है। इस क्रम में आज बैडमिंटन स्मॉल सेंटर में चयनित खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराया गया है।