अररिया: मटियारी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के पांच लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 16, 2024 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के मटियारी वार्ड संख्या 7 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया.जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायलों में मो इजहार, मो कलीम,मो आजाद, अजमीरा व वहीद बताई जा रही है.