अररिया: खैराचंदा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पति-पत्नी जख्मी, सदर अस्पताल अररिया में भर्ती
Araria, Araria | Mar 16, 2024 अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैराचंदा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पति-पत्नी जख्मी हो गए हैं. दोनों ही घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए शनिवार को सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया हैं. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में इलाज जारी हैं.