कोंडागांव: कोंडागांव में नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की प्रथम बैठक संपन्न, ₹1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों पर हुई अनुशंसा
नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरपति पटेल की अध्यक्षता में आज सोमवार दोपहर 2 बजे नगर पालिका परिषद कार्यालय में सामान्य सभा की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की अनुशंसा की गई। इसके तहत विकास नगर गार्डन के सौंदर्यीकरण हेतु निविदा जारी की गई। वहीं, शहर विकास योजना के तहत 30 लाख रुपये के कार्यों की कार्य योजना तैयार ..