दूनी: दूनी पुलिस ने 5 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
टोंक पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के निर्देशन में अपराधियों की धर पकड़ अभियान के दौरान दूनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है ।दूनी थाना प्रभारी हेमंत कुमार जनागल ने बताया कि विशेष अभियान को लेकर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए दनेश कुमार गोस्वामी निवासी किसान कॉलोनी बूंदी को गिरफ्तार किया है।