पटना ग्रामीण: स्कूल बस या अन्य वाहनों के कारण यातायात में हो रही बाधाओं को दूर करने के लिए स्कूल संचालकों के साथ पटना में की गई बैठक
पुलिस अधीक्षक यातायात पटना के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात के द्वारा स्कूल बस समेत अन्य वाहनों के कारण यातायात में हो रही बाधाओं एवं परेशानियों को दूर करने के लिए करीब 18 स्कूल प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। गुरुवार सुबह 11:50 बजे मामले की जानकारी पटना ट्रैफिक पुलिस के द्वारा दी गई है।