पटना ग्रामीण: बुद्ध स्मृति पार्किंग में नए ट्रैफिक प्लान का आयोजन, ओला और उबर चालकों को दिए आवश्यक निर्देश
बुद्ध स्मृति पार्किंग में गुरुवार सुबह 11:30 बजे नए ट्रैफिक प्लान का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक यातायात पटना के द्वारा मल्टी मॉडल पार्किंग हब के निर्माण के बाद यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नेट ट्रैफिक प्लान का आयोजन किया गया। जिसमें ओला, उबर और ई रिक्शा वाहन चालकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।