पटना ग्रामीण: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समाहरणालय सभागार में बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के साथ की बैठक
समाहरणालय सभागार में गुरुवार को बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के नवनियुक्त प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ पटना के विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की। मामले की जानकारी गुरुवार सुबह 11:46 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से सम्राट चौधरी ने दी है।