कांके: रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में करम चौक के पास एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Kanke, Ranchi | Dec 10, 2024 रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित करम चौक के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलने बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक मूल रूप से हजारीबाग का रहने वाला था।