भितरवार: भितरवार में वारदात की साजिश नाकाम, अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार
भितरवार क्षेत्र में एक बड़ी आपराधिक वारदात की आशंका के बीच पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए दो संदिग्ध युवकों को अवैध हथियार के सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह आशंका जताई जा रही है कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।