बदायूं: डीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया, ईवीएम एवं वीवीपैट पूर्ण
Budaun, Budaun | Dec 19, 2024 बदायूँ जिला निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव द्वारा गुरुवार को जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ई0वी0एम0 व वी0वी0पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया। ई0वी0एम0 व वीवीपैट वेयर हाउस के आंतरिक निरीक्षण के समय डी0ई0ओ0 ने गोदाम के दरवाजों की सीलों को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई।