बदायूं: अभियासा गांव के पास रोड पर खड़ा युवक चार पहिया वाहन की टक्कर लगने से हुआ गंभीर घायल
Budaun, Budaun | Dec 19, 2024 बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के अभियासा गांव के पास रोड पर खड़े युवक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें घायल युवक संजीव पुत्र ओमप्रकाश निवासी देवर मई पूर्वी कोतवाली उझानी क्षेत्र का रहने वाला है।