बदायूं: चौधरीसराय मोहल्ले में बड़े भाई की हत्या करने वाले छोटे भाई को पुलिस ने कादरी दरगाह रोड के पास किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Dec 19, 2024 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय मोहल्ले में 13 दिसंबर को छोटे भाई आदिल खान की अपने बड़े भाई अमन खान से कहासुनी हो गई। जिस पर उसने अमन खान की पिस्टल से गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। SSP ने पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा किया। पुलिस का कहना है कि आदिल खान ने बताया कि अमन खान अक्सर पिता से बदतमीजी करता था। इसलिए उसने हत्या कर दी।