बदायूं: इंदिरा चौक पर संदिग्ध परिस्थितियों में बीसलपुर के युवक की हुई मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Dec 19, 2024 जनपद पीलीभीत के बीसलपुर कस्बे के रहने वाले 20 वर्षीय विनोद पुत्र सुखलाल अपने दोस्त अंकित के साथ 17 दिसंबर को रुद्रपुर मजदूरी करने निकले थे। जहां उसकी हालत बिगड़ गई। तो अंकित जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। तो वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। विनोद के परिजनों ने अंकित पर हत्या का आरोप लगाया है।