बदायूं: कुआंडांडा गांव में जगह के विवाद के चलते सात लोगों ने तीन लोगों को लाठी, डंडा और गड़ासा से मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Dec 19, 2024 बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के कुआडांडा गांव में जगह के विवाद के चलते सात लोगों ने अनार सिंह पुत्र कुंवरसेन, प्रांश पुत्र लालू, लालू पुत्र अनार सिंह को लाठी-डंडा गड़ासा मार कर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। इस मामले में जिला अस्पताल में घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।