हज़ारीबाग: इचाक के बोंगा गांव में 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी हिरासत में
इचाक थाना क्षेत्र के बोंगा गांव में शनिवार तड़के करीब 40 वर्षीय वीरेंद्र प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी संजू देवी पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम तक सब कुछ सामान्य था।