Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
superfastnews900
Previous slide
Next slide
मनाली में सांसद कंगना रनौत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट,
Kullu, Kullu
| Oct 7, 2026
MORE NEWS
शिमला ढली बाईपास में थोड़ी देर पहले दरकी पहाड़ी
Kullu, Kullu | Oct 7, 2026
राष्ट्रपति के लाहौल दौरे के दौरान प्रस्तुत हुआ भुंतर के Proframes द्वारा तैयार विशेष हेरिटेज फ्रेम बौद्ध कला, हिमाचली सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पीतल शिल्प का अनूठा संगम लाहौल लाहौल प्रशासन द्वारा माननीय राष्ट्रपति के लाहौल दौरे के दौरान एक विशेष हेरिटेज फ्रेम प्रस्तुत किया गया, जिसे भुंतर, कुल्लू स्थित Proframes द्वारा विशेष रूप से डिजाइन एवं तैयार किया गया था। यह विशेष फ्रेम बौद्ध कला, हिमाचली सांस्कृतिक परंपराओं और पारंपरिक शुभ प्रतीकों से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। फ्रेम में गहरे मैरून और सुनहरे रंगों का संयोजन, बारीक अलंकरण, पुष्पीय आकृतियां तथा पारंपरिक शुभ प्रतीकों को शामिल किया गया है, जो इसे एक विशिष्ट सांस्कृतिक एवं कलात्मक पहचान प्रदान करते हैं। विशेष रूप से डिजाइन की गई बौद्ध बॉर्डर फ्रेम की प्रमुख विशेषताओं में इसकी बौद्ध कला से प्रेरित विशेष बॉर्डर है। इस बॉर्डर को Proframes द्वारा इस विशेष परियोजना के लिए सावधानीपूर्वक डिजाइन और विकसित किया गया। बॉर्डर के पैटर्न, अनुपात, रंग संयोजन और सजावटी तत्वों को फ्रेम की समग्र संरचना के अनुरूप तैयार किया गया, ताकि बौद्ध कला की गरिमा और हिमाचली सांस्कृतिक सौंदर्य दोनों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जा सके। बॉर्डर में शामिल पारंपरिक शुभ प्रतीकों और पुष्पीय अलंकरणों को फ्रेम की पूरी संरचना के साथ संतुलित किया गया है, जिससे यह एक सामान्य फ्रेम के बजाय एक विशेष रूप से तैयार हेरिटेज प्रस्तुति कृति का रूप लेता है। हस्तनिर्मित पीतल की बुद्ध कलाकृति फ्रेम के केंद्र में स्थापित हस्तनिर्मित पीतल की बुद्ध कलाकृति इस कृति का प्रमुख आकर्षण है। इस विशेष पीतल कलाकृति को श्री रीत राम बाजौरा द्वारा तैयार किया गया। इसे Proframes के सहयोग और समन्वय से विशेष रूप से इस फ्रेम के लिए विकसित किया गया, जिसमें पारंपरिक पीतल शिल्प कौशल और Proframes की डिजाइन अवधारणा का संयोजन किया गया है। इस परियोजना में श्री रीत राम बाजौरा की पारंपरिक पीतल शिल्प कला और Proframes की डिजाइन, फ्रेमिंग एवं प्रस्तुति की विशेषज्ञता को एक साथ लाया गया। फ्रेम की संकल्पना, डिजाइन विकास, विशेष बौद्ध बॉर्डर का डिजाइन, फ्रेम निर्माण, कारीगरी का समन्वय और अंतिम फिनिशिंग Proframes के माध्यम से की गई। ⸻ “यह हमारे लिए केवल एक फ्रेम नहीं, बल्कि हिमाचल की विरासत को प्रस्तुत करने का अवसर था” Proframes के मालिक गितेश गुप्ता ने कहा: “यह हमारे लिए केवल एक फ्रेम तैयार करने का प्रोजेक्ट नहीं था। हमारा उद्देश्य एक ऐसी कृति तैयार करना था जो हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान और बौद्ध कला की गरिमा को एक महत्वपूर्ण आधिकारिक अवसर के अनुरूप प्रस्तुत कर सके। इस फ्रेम की बौद्ध कला से प्रेरित बॉर्डर को विशेष रूप से डिजाइन किया गया, जबकि केंद्रीय पीतल की बुद्ध कलाकृति को श्री रीत राम बाजौरा जी ने Proframes के सहयोग से तैयार किया। भुंतर, कुल्लू में विकसित और तैयार इस कृति का ऐसे महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा बनना हमारे लिए बेहद गर्व की बात है।” गितेश गुप्ता ने कहा कि Proframes का प्रयास है कि हिमाचल की पारंपरिक कला, स्थानीय कारीगरों के कौशल और आधुनिक डिजाइन को एक साथ लाकर ऐसी विशिष्ट कृतियां तैयार की जाएं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। उन्होंने कहा: “हमारा प्रयास है कि हिमाचल की कला और शिल्प केवल स्थानीय बाजार तक सीमित न रहें। स्थानीय कारीगरों के पारंपरिक कौशल को आधुनिक डिजाइन और प्रीमियम प्रस्तुति के साथ जोड़कर हम ऐसी कृतियां तैयार करना चाहते हैं जो हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करें।” ⸻ भुंतर से राष्ट्रीय मंच तक यह परियोजना भुंतर, कुल्लू में विकसित स्थानीय रचनात्मक क्षमता और पारंपरिक शिल्प कौशल हैं
Kullu, Kullu | Oct 7, 2026
माता हड़िंबा के दरबार पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू संग राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, सांसद कंगना व मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़
Kullu, Kullu | Oct 7, 2026
मनाली दौरे पर नग्गर पहुंचीं राष्ट्रपति की बेटी इतिश्री मुर्मू, निकोलस रोरिक आर्ट गैलरी का किया अवलोकन....
Kullu, Kullu | Oct 7, 2026
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी, लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास, पूर्व जिला परिषद धनेश्वरी ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष वेद राम ठाकुर, दानवेंद्र सिंह समेत अन्य प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की।
Kullu, Kullu | Oct 7, 2026
महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू जी ने माता हडिंबा जी के दरबार मे दर्शन करने के बाद वहां पर छोटे बच्चों को बन्टी चॉकलेट . #manalinews #manaliupdate #kullu #manalı #kullumanlinews
Kullu, Kullu | Oct 7, 2026
शिमला 7 अक्तूबर, 2026 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अटल टनल का दौरा किया राष्ट्रपति और राज्यपाल ने हिडिंबा मंदिर में पूजा-अर्चना की राज्यपाल ने अटल टनल को विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग का अद्भुत प्रतीक बताया हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज समुद्र तल से 10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल का दौरा किया। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी मौजूद रहीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अटल टनल की इंजीनियरिंग विशेषताओं और निर्माण कार्य में गहरी रुचि दिखाई तथा अधिकारियों से इसके तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने आसपास के हिमालयी क्षेत्र के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य को भी निहारा। इस अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने अटल टनल को विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग उत्कृष्टता का उदाहरण बताते हुए कहा कि इसने लाहौल-स्पीति को देश के बाकी हिस्सों के और अधिक करीब ला दिया है। उन्होंने कहा कि यह टनल भारत के विजन, तकनीकी क्षमता और दूरदराज व दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। राज्यपाल ने कहा कि अटल टनल आधुनिक बुनियादी ढांचे और सामरिक विकास की शक्ति का प्रतीक है तथा चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में बड़ी अधोसंरचना परियोजनाओं को पूरा करने की देश की क्षमता का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाएं न केवल संपर्क सुविधा को बेहतर बनाती हैं, बल्कि दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए विकास और नए अवसर भी उपलब्ध करवाती हैं। टनल के उत्तरी पोर्टल पर स्थानीय लोगों ने राष्ट्रपति का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह भेंट किया। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सांसद कंगना रनौत, लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, उपायुक्त किरण भड़ाना, जिला प्रशासन तथा सेना के अधिकारियों ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके उपरांत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने मनाली के ढुंगरी स्थित सुप्रसिद्ध हिडिंबा मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने देशवासियों की शांति, सुख-समृद्धि एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल ने मनाली स्थित वन विश्राम गृह का भी दौरा किया। उन्होंने यहां दुर्लभ पौधे गिंग्को बिलोबा का पौधारोपण कर पर्यावरण तथा हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के महत्व का संदेश दिया। राज्यपाल ने पौधरोपण के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध प्राकृतिक विरासत के संरक्षण और संवेदनशील पर्वतीय पर्यावरण में सतत विकास को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। -0-
Kullu, Kullu | Oct 7, 2026
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अटल टनल का दौरा राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने अटल टनल को विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया 10,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित अटल टनल भारत की तकनीकी क्षमता और दूरदराज क्षेत्रों को जोड़ने के संकल्प का प्रतीक: राज्यपाल राष्ट्रपति एवं राज्यपाल ने हिडिंबा मंदिर में की पूजा-अर्चना Kullu Times हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज समुद्र तल से 10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल का दौरा किया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और लेडी गवर्नर बिन्दु गुप्ता भी इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ उपस्थित रहे। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्थानीय लोगों द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। तकनीकी शिक्षा मंत्री एवं राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान मंत्री-इन-वेटिंग राजेश धर्माणी, सांसद कंगना रनौत, लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, उपायुक्त किरण बड़ाना, जिला प्रशासन तथा सेना के अधिकारियों ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने अटल टनल को विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि इस टनल ने लाहौल-स्पीति को देश के अन्य हिस्सों के और करीब ला दिया है। उन्होंने कहा कि अटल टनल भारत की दूरदर्शी सोच, तकनीकी क्षमता और दुर्गम एवं दूरदराज क्षेत्रों को देश के साथ जोड़ने के संकल्प का प्रमाण है। राज्यपाल ने कहा कि अटल टनल आधुनिक बुनियादी ढांचे और रणनीतिक विकास के क्षेत्र में देश की सामर्थ्य को प्रदर्शित करने वाली प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में निर्मित ऐसी परियोजनाएं न केवल बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध करवाती हैं, बल्कि दूरदराज क्षेत्रों के लोगों के लिए विकास और नए अवसरों के द्वार भी खोलती हैं। इस अवसर पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अटल टनल की इंजीनियरिंग एवं निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं में गहरी रुचि ली और इसके तकनीकी पक्षों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने टनल के आसपास के मनोहारी हिमालयी प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद लिया। इसके पश्चात, महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता ने मनाली के ढूंगरी स्थित प्रसिद्ध हिडिंबा मंदिर का दौरा किया तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने मनाली स्थित वन विश्रामगृह का भी दौरा किया और वहां पौधारोपण किया। उन्होंने दुर्लभ जिन्कगो बिलोबा का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण तथा हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण का संदेश दिया। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध प्राकृतिक विरासत का संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और सतत विकास को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
Kullu, Kullu | Oct 7, 2026