सूरजगढ़: भीषण गर्मी में जल संकट से जूझ रहे चंपानगर गांव के लोग#jansamasya
सूरजगढ़ा प्रखंड के पहाड़ी इलाके में स्थानीय लोगों को भीषण जल संकट से जूझना पड़ रहा है. प्रखंड के चंपानगर गांव में ग्रामीण लगातार जल संकट से जूझ रहे हैं.सोमवार पूर्वाह्न 7 बजे यह ग्रामीणों को जल संकट से जूझते देखा गया. ग्रामीणों ने बताया कि यहां तीन बोरिंग है. जिसमें से मात्र एक ही चालू है. विद्युत आपूर्ति बाधित रहने पर 3 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है.