इंदौर: चंदन नगर के लोग एयरपोर्ट रोड की चौड़ाई कम करने की मांग लेकर महापौर से मिले, महापौर ने कहा डिजाइन नहीं बदलेगा
Indore, Indore | Jun 14, 2025 नगर निगम के द्वारा चंदन नगर से एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए लिंक रोड को बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है इस सडक की निर्माण में कई मकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान भी आ रहे है इसी को लेकर आज क्षेत्रीय पार्षद और रहवासी महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मिलने पहुंचे,इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन देते हुआ महापौर से मांग की है की इस लिंक रोड की चौड़ाई को 60 के बजाए 40 फीट की जाए