गुना: कोहन नदी के टूटे पुल से बाइक सहित नदी में गिरा व्यक्ति, लोगों ने बचाया, वीडियो वायरल
गुना में बमोरी इलाके के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में फतेहगढ़ के पास कोहन नदी का पुल बाढ़ बारिश में बीते दिनों टूटकर बह गया। पुल के किनारे पर एक फिट की मुंडेर है जिससे लोग जान जोखिम में डालकर बाइक सहित निकल रहे है। 9 अगस्त को वायरल वीडियो में एक व्यक्ति निकलते समय बाइक सहित टूटे पुल में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पकड़ा और बचा लिया। हादसा हो सकता था।