स्लीमनाबाद: सलीमनाबाद में खुलेआम जुआ, वीडियो वायरल
कटनी जिले के सलीमनाबाद थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित रूप से 52 पत्तों पर दांव लगाते जुआरियों का जुआ फड़ खुलेआम संचालित होता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में जुआरियों द्वारा धड़ल्ले से जुआ खेला जा रहा है,