बटियागढ़: मनकपुरा के जंगल में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 हेक्टेयर से अवैध कब्जा हटाया गया
रजपुरा थाना क्षेत्र के मनकपुरा वीट में पन्ना टाइगर रिजर्व के बफरजोन के जंगल मे अवैध अतिक्रमण पर वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही की,अधीक्षक केन घड़ियाल खजुराहो और वनपरिक्षेत्र अधिकारी जे पी मिश्रा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मनकपुरा वीट के आर एफ 31 में करीब 50 हेक्टेयर वनभूमि से अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की