ढीमरखेड़ा: शाहडार वन परिक्षेत्र में धड़ल्ले से निकल रहे बड़े वाहन
वन्य प्राणियों के साथ हादसों का अंदेशा
ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के शाहडार वन परिक्षेत्र में वन प्राणियों की चहल कदमी लगातार देखी जा रही है टेशू रिसोर्ट के पास लगातार बाघ और तेंदुए की दस्तक बरकरार है वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग के द्वारा गस्ती और सुरक्षा व्यवस्था के तमाम वादे झूठे साबित नजर आ रहे हैं वन परिक्षेत्र के अंदर बड़े वाहन धड़ल्ले से तेज गति में निकल रहे हैं