दादरी: सेक्टर-63 क्षेत्र से पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर चला कर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए फर्जी कॉल सेंटर चला कर लोन दिलाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 4 लैपटॉप, 14 मोबाइल व अन्य सामान बरामद कर लिया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से अरिहंत, धर्मेंद्र वह आकाश के रूप में हुई है। अभियुक्तों को आज जेल भेजा जा रहा है।