दादरी: होशियारपुर गांव में श्री कृष्ण शोभा यात्रा का भव्य आयोजन, मौके पर भारी पुलिस बल रहा मौजूद
नोएडा के होशियारपुर गांव में रविवार को श्री कृष्ण शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान गौतम बुद्ध नगर जनपद के गणमान्य लोग मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे वहीं सुरक्षा के मद्देनजर शोभा यात्रा के साथ भारी पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात रहा। शोभा यात्रा का समापन सेक्टर-52 में स्थित मां कौशांबरी देवी मंदिर परिसर में सफलतापूर्वक किया गया।