बक्सर: लक्ष्मी नारायण यज्ञ और मार्कंडेय पुराण कथा के लिए कलश यात्रा निकली, भगवान के जयघोष से शहर गूंजा
Buxar, Buxar | Jun 13, 2025 सिद्धाश्रम धाम सर्वजन कल्याण सेवा समिति द्वारा नगर के रामरेखाघाट स्थित श्री रामेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आयोजित 17 वें धर्मायोजन को लेकर शुक्रवार को दिन के 10:00 बजे कलश के साथ शोभायात्रा निकाली गई. इसी के साथ धर्म आयोजन में श्री मार्कंडेय पुराण की कथा एवं श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हो गया.