चायल: बंधरी गांव में ग्राम प्रधान और अधिवक्ता के बीच विवाद, मारपीट व मोबाइल छीनने का आरोप; 19 सेकंड का वीडियो हुआ वायरल
कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के बंधरी गांव में ग्राम प्रधान और एक अधिवक्ता के बीच विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी अधिवक्ता अरविंद कुमार यादव ने पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान समेत उनके परिवार के कई लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मंगलवार शाम 5:00 बजे थाने में शिकायत!